फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में पाबंदी के बावजूद शोभायात्रा के रूट पर खुला शराब का ठेका

सतगुरु गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव के संबंध में शनिवार को फगवाड़ा के गांव चक हकीम स्थित शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर से विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार पंचाल ने 29 जनवरी को आदेश जारी किए थे कि शोभा यात्रा के रूट पर पड़ती शराब व मीट की दुकानें बंद रखी जाएं और इन आदेशों का पालन करने की जिम्मेवारी उन्होंने एसएसपी कपूरथला को दी थी। आदेशों के बावजूद शोभायात्रा के दौरान फगवाड़ा के बस अड्डे के सामने शराब का ठेका खुला हुआ था। हैरत की बात यह है कि जो ठेका खुला हुआ था उसके सामने ही पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे। इसके बावजूद उनमें से किसी ने भी ठेका बंद करवाने की कोशिश नहीं की। यहां तक कि ठेके के करिंदे ने भी कहा कि उन्हें ठेका बंद करने के कोई आदेश नहीं दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें