फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के गांव मानका में आपस में भिड़ गए परिवार के लोग, पांच घायल

फगवाड़ा के गांव मानका में एक ही परिवार के चचेरे भाइयों में जमीन के बंटवारे के विवाद के कारण हुई लड़ाई के दौरान पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए फगवाड़ा सिविल अस्पताल लाया गया। एक घायल को दाखिल किया है और बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। डॉक्टर दिवस ने पुलिस को सूचित कर दिया है। परमजीत, जोगा सिंह और हरजिंदर कौर ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। इनमें परमजीत और हरजिंदर कौर ने जोगा सिंह पर कुछ लोगों को साथ लाकर उन पर हमला करने के आरोप लगाए हैं, जबकि जोगा सिंह ने कहा कि वह अपने बेटे को अपनी जमीन दिखाने के लिए आया था। जब वह अपने खेतों की तरफ गया तो परमजीत, हरजिंदर कौर और घर में मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें घर के अंदर खींच लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें