फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के बगलामुखी धाम में मौनी अमावस्या पर्व

फगवाड़ा-नकोदर रोड पर शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम में मौनी अमावस्या पर्व पर संगत को संबोधित करते हुए पंडित विजय शास्त्री ने कहा आज मनु ऋषि का जन्मोत्सव दिवस है। जो सभ्यता का आरंभ करता और प्रथम मनुष्य हुए। मनु से मौनी शब्द प्रचलन में हो गया। आज मौनी अमावस्या के दिन जो मनुष्य मौन शांत रहता है उसे अंत समय में मुनि ऋषि पद प्राप्त होता है। मौन रहने से चेहरे पर तेज एवं आत्मिक शांति, मन शुद्ध होता है। शास्त्री ने कहा अमावस्या के दिन गंगा जल अमृतमय हो जाता है। गंगा में स्नान करने मात्र से अंत समय में मोक्ष की प्राप्ति होती है। नि:संदेह गंगा आदि नदियों के अभाव में घर में गंगा जल मिलाकर स्नान करें तथा सूर्य भगवान को अर्घ्य दें तथा भगवान नारायण का पूजन कर गर्म वस्त्र ,अन्न दान करना श्रेष्ठ है। ऐसा करने से समस्त पितृ गणों की तृप्ति व सद्गति हो जाती है। वंश, गोत्र, व्यापार बढ़ता है। अमावस्या के दिन किया हुआ दान अनंत गुना पुण्य देता है। स्त्री सत्संग सभा अध्यक्षा आरज़ू शर्मा और रमा शर्मा ने मां बगलामुखी के भजनों का गुणगान किया। मंदिर के यज्ञ के आचार्य पंडित भोला शास्त्री और बनवारी शर्मा ने स्वस्ति वाचन कर शान्ति यज्ञ में आहुतियाँ डलवाईं। लंगर का आयोजन चाचा कश्मीर सिंह ने किया। इस अवसर पर गुरदीप सैनी , प्रशांत, साक्षी शर्मा, प्रोफ़ेसर जसपाल, गुरमुख सिंह, तरुण मित्तल, सुनील शर्मा, संगीता चतुर्वेदी, सरिता शर्मा आदि भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें