पंजाब पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई है। कपूरथला के ढिलवां इलाके में शुक्रवार सुबह दो बदमाशों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए गोलियां चलाई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ है। डीएसपी सबडिवीजन भुलत्थ करनैल सिंह ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि पुलिस की तरफ से आरोपियों के नाम उजागर नहीं किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही पूरे मामले को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारी खुलासा करेंगे।