शहर में शुक्रवार की सुबह 3 बजे के करीब चोरों के एक गिरोह ने आतंक मचा दिया। बरना कार में सवार 5-6 लुटेरों ने मोगा के अमृतसर रोड और जीरा रोड पर स्थित पांच दुकानों को अपना निशाना बनाया। लुटेरों ने बेखौफ होकर दुकानों के शटर तोड़े और अंदर घुसकर नगदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दुकानदार पहुँच गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है।