फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसूहा वन मंडल के कर्मचारियों ने उठाई पक्की नौकरी और वेतन भुगतान की मांग

जंगलात वर्कर यूनियन के अंतर्गत पडते वन रेंज तलवाड़ा 1,वन रेंज तलवाड़ा 2,वन रेंज वडला,वन रेंज मुकेरीया आदि ने वन मंडल अधिकारी दसूहा को मांग-पत्र सौंपकर विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की मांग की है। यूनियन के प्रतिनिधियों की ओर से दिए गए इस मांग-पत्र में कच्चे व वर्कचार्ज कर्मचारियों को नियमित करने, लंबित वेतन जारी करने तथा वरिष्ठता सूची तैयार करने सहित कुल आठ प्रमुख मांगें रखी गई हैं। जिन में वर्ष 2006 से वन एवं वन्यजीव सुरक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे 14 वर्करों को तत्काल पक्का करने की है, जिन्होंने 10 वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर ली है। यूनियन ने विभाग में काम कर रहे वर्करों की सीनियरिटी सूची जुलाई 2026 तक तैयार करने की मांग भी रखी है, ताकि कर्मचारियों की सेवाओं का रिकॉर्ड व्यवस्थित हो और भविष्य में पदोन्नति व नियमितीकरण संबंधी मामलों में पारदर्शिता बनी रहे। मांग-पत्र में16 मई 2023 की नीति के तहत जिन कर्मचारियों को लाभ दिया गया है, उनके लिए 60 वर्ष की आयु सीमा लागू करने तथा वेतन को बेसिक पे और डीए के बराबर करने की मांग की गई है। इसके अलावा अप्रैल 2026 से अगस्त 2026 तक की लंबित तनख्वाहों का बजट जारी कर कर्मचारियों को भुगतान करने की मांग की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें