फिरोजपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते शहर की गलियों और सड़कों में दो-दो फुट पानी भर गया है। सड़कों और गलियों में पानी इकट्ठा होने के चलते लोगों को आने-जाने में काफी दिखते हो रही हैं। बहुत से लोगों के वाहन पानी के चलते बंद हो गए हैं लोगों को पैदल वाहन धकेलते देखा जा सकता है। पानी इतना है कि लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। सीवरेज की सफाई समय पर नहीं होने के चलते पानी की निकासी बहुत मुश्किल हो गई है। सड़कों पर दो से ढाऊई फुट पानी खड़ा हुआ है।