फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में नशे का कारोबार सरेआम चल रहा है । नशा कई नौजवानों की जान ले चुका है। गुरुहरसहाए की भट्ठा बस्ती निवासी मंगल सिंह का कहना है कि उसके तीन बेटे नशे की लत में लगकर अपनी जान गवा चुके हैं। वह खुद गुर्दे की बीमारी से पीड़ित है। इलाज भी उसका नहीं हो पा रहा है। तीनों बच्चें जो मर चुके हैं उनके चार बच्चे हैं जो वे पाल रहा है। तीनों बहू घर छोड़कर चली गई हैं । घर में राशन नहीं है। पड़ोसी उसे राशन देकर जाते हैं तब जाकर उनके परिवार का पालन पोषण होता है। मंगल की पत्नी ने कहा कि उसके पति का इलाज हो जाए तो वह काम करने लायक हो सकता है। चार छोटे-छोटे बच्चें हैं इसमें तीन लड़की हैं एक लड़का है उनका भी पालन पोषण हो सकता है । उनके स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। क्योंकि पैसा ना होने के कारण वह स्कूल भी नहीं जा रहे हैं । उन्होंने जिला प्रशासन व समाज सेवी संस्थाओं से मांग की है कि उनकी मदद की जाए ताकि उनके घर का गुजारा चल सके।