फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला के गांव तोती में गिराया नशा तस्कर का घर

पंजाब में सरकार दवारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहीम "युद्ध नशे के विरुद्ध" के तहत जिला पुलिस ने आज कपूरथला की सबडिवीजन सुलतानपुर लोधी के गांव तोती में कार्यवाही करते हुए एक नशा तस्कर की कोठी को ध्वस्त किया गया है। मौके पर मौजूद एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि यह पूरा परिवार नशे का कारोबार बड़े स्तर पर करता है और यह सभी प्रॉपर्टी नशे की कमाई से अर्जित की गई है। जिसको बीडीपीओ की मौजूदगी में कॉम्पिटेंट अथॉरिटी के आदेश के बाद ध्वस्त कर दिया गया है। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि गांव तोती में की गई कार्यवाही सुरजीत सिंह की सम्पति पर की गई है। जो कि नशे के कारोबार की कमाई से बनाई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि सुरजीत सिंहऔर परिवार के सदस्यों के नाम 18 एनडीपीएस मामलों में हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें