मोगा सीआईए स्टाफ ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 255 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। डीएसपी डी. सुखअमृतपाल सिंह रंधावा ने आरोपी के बारे में जानकारी साझा की है। आरोपी की पहचान गुरमुख सिंह उर्फ अजय निवासी निगाहा रोड, बहादुर सिंह नगर, मोगा के तौर पर हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सिटी मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।