फिरोजपुर सिविल अस्पताल में ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला के लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया से पीड़ित दाखिल मरीजों का डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने हाल-चाल पूछा और डीसी ने कहा कि अब स्थिति सामान्य है ।एक बार दोबारा से फिर चेकअप किया जाएगा। पानी के सैंपल भी चेक किया जा रहे हैं। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर राजीव पराशर, एसडीएम व अन्य डाक्टर उपस्थित है।