सावन माह के सोमवार को फिरोजपुर शहर की रिखी कॉलोनी स्थित माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर शिवलिंग को फूलों की आकर्षक माला से सजाया गया था। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।