फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के विधायक नरेश कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि अनुसूचित जाति के लोगों के कर्ज माफ किए जाएंगे। वो वादा पूरा करते हुए अनुसूचित जाति के लोगों के कर्ज माफ किए गए हैं। उन्हें कर्ज माफी संबंधी सर्टिफिकेट दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार ने जो वादे किए थे वह पूरे कर रही है और जो भी वादे रह गए हैं उन्हें वक्त से पहले पूरा कर दिया जाएगा।