पंजाब के जलालाबाद में सब्जी मंडी के पुराने शेड के नीचे रेहड़ी- फड़ी लगाने वालों को नई फल-सब्जी मंडी में शिफ्ट करने को लेकर बीते तीन दिनों से जारी विवाद बुधवार को टकराव में बदल गया। तीन दिन से हड़ताल पर बैठे रेहड़ी- फड़ी वालों ने जब प्रशासन के आदेश को मानने से इनकार कर दिया, तो पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया।