फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाए में कांग्रेस की मनरेगा बचाओ संग्राम रैली

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में कांग्रेस की मनरेगा बचाओ संग्राम रैली आयोजित की गई। इसमें पंजाब कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप ने एकजुट होकर बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी ने यह संदेश देने की कोशिश की कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और आने वाले समय में आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, पंजाब कांग्रेस इंचार्ज एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिक्की, राणा गुरजीत सिंह, पूर्व विधायक देविंदर सिंह घुबाया, आशु बागड़, सुखविंदर सिंह डेनी, कैप्टन संदीप संधू, पूर्व मंत्री हंस राज जोशन, राज बख्श चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मंच पर मौजूद रहे। भारी संख्या में जुटी भीड़ ने रैली को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें