कांग्रेस महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में चल रही है। पार्टी की बैठक समसामयिक राजनैतिक हालात पर बुलाई गई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में नीट पेपर लीक पर देशव्यापी आंदोलन, चुनाव आयोग और आने वाले पांच राज्यों के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति पर चर्चा हुई है।