फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा मंडी में 55 करोड़ की लेनदारी को लेकर आढ़तियों का एक फर्म के खिलाफ धरना

कोटकपूरा की नई अनाज मंडी में एक राइस मिलर-आढ़ती फर्म से करीब 55 करोड़ रुपये की लेनदारी को लेकर शहर के आढ़तियों ने आढ़ती एसोसिएशन के नेतृत्व में संबंधित फर्म की नई अनाज मंडी स्थित दुकान के सामने क्रमवार धरना शुरू किया गया है, जोकि मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व कर रहे आढ़ती एसोसिएशन कोटकपूरा के प्रधान उमेश गर्ग, महासचिव महेंद्र पाल सिंह, पूर्व प्रधान कृष्ण गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि टीआर एग्रो इंडस्ट्री नामक फर्म की ओर से शहर के करीब 110 आढ़तियों के माध्यम से साल 2024-25 में खरीदी गई बासमती फसल की करीब 55 करोड़ रुपये की राशि बकाया है। उनका आरोप है कि फर्म की ओर से भुगतान करने में लगातार टालमटोल की जा रही है। आढ़तियों ने बताया कि इस मामले को लेकर फर्म के मालिक शाम सुंदर गोयल के साथ 45 बार बैठकें भी हो चुकी हैं। उनके अनुसार, पहले भुगतान करने का भरोसा दिया जाता रहा, लेकिन अब भुगतान करने से इनकार किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी आढ़तियों का कहना है कि यह राशि किसानों की बासमती फसल की खरीद से संबंधित है और इसका भुगतान जल्द किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। उधर इस मामले में फर्म के मालिक श्याम सुंदर गोयल ने किसी भी तरह की देनदारी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कोई विवाद है तो वह इस संबंध में अदालत का रुख कर सकता है। उन्होंने बताया कि कुछ व्यक्तियों की ओर से अदालत में कार्रवाई भी की गई है और उन्होंने ने अदालत का रुख किया है। अब उनके कुछ विरोधियों ने लोगों को भड़का कर धरना लगवा दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें