फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेयरहाउस डीएम सुसाइड केस की सीबीआई जांच से सीएम भगवंत मान का इनकार

Nivedita Updated Tue, 24 Mar 2026 12:52 PM IST

पंजाब वेयरहाउस के जिला मैनेजर रहे गगनदीप सिंह रंधावा के खुदकुशी मामले में परिवार की सीबीआई जांच से सीएम भगवंत मान ने इनकार कर दिया है।  मान ने कहा कि हमने न्याय का वादा किया। आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब रिमांड ली जाएगी। चाहे कोई मंत्री हो या कोई आम आदमी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।   जहां तक सीबीआई की बात है, ऐसे कई उदाहरण हैं जहां कई अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। वाई पूरन कुमार मामला, जिसमें हरियाणा के शीर्ष अधिकारियों के नाम आए थे - क्या उसे सीबीआई को सौंपा गया था? एक परिवार ने छलांग लगाई थी जिसमें पिता और बेटी की मौत हो गई थी और पत्नी बच गई थी। उसने कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर गंभीर आरोप लगाए थे। पटियाला में आत्मदाह की एक घटना में कैप्टन अमरिंदर सरकार पर आरोप लगे थे, क्या उसमें सीबीआई जांच हुई थी? पंजाब पुलिस इस जांच को संभालने में पूरी तरह से सक्षम है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक व्यक्ति अमित शाह का नाम लेकर आत्महत्या कर गया था उसमें कौन सी सीबीआई जांच हुई थी? क्या अमित शाह ने इस्तीफा दिया था?

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें