फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा के डीएवी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस को समर्पित कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

कोटकपूरा के डीएवी पब्लिक स्कूल कोटकपूरा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन किया। समारोह में विद्यालय के उपाध्यक्ष इंजी. राज कुमार अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी सुधा अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ब्रह्म कुमारी आश्रम कोटकपूरा से कमला दीदी, रिम्पी दीदी, शिवानी दीदी और जगदीश भाई विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों और प्रधानाचार्य डॉ. राजवीर सिंह कंग ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने गायत्री मंत्र और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। पीहू, पर्व छाबड़ा और नियति ने अंग्रेजी व पंजाबी में विचार रखे, जबकि राधा और इनाया ने प्रभावशाली संवाद प्रस्तुत किया। यशिका आहूजा और हरसिमरत सिंह ने हिंदी व पंजाबी में देशभक्ति कविता प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। समारोह का मुख्य आकर्षण कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों की जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित मार्मिक प्रस्तुति रही। विद्यार्थियों ने निहत्थे भारतीयों के बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम के इस दर्दनाक अध्याय को संवेदनशीलता से प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के विभिन्न विभागों के रिसोर्स पर्सन्स, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, एनसीसी कैडेट्स और अन्य उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। खेल प्रशिक्षकों, स्टाफ सदस्यों और विद्यालय की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान देने वाले संवाददाताओं को भी प्रशंसा-पत्र प्रदान किए गए। मंच संचालन मिस गनीमत कौर तथा विद्यार्थियों प्रियंका, मंतशा और माधव ने किया। राष्ट्रगान और मिठाई वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें