फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में हथियारों के बल पर व्यक्ति से छीनी नगदी

फिरोजपुर शहर स्थित टोकरी बाजार में एक व्यक्ति से बाइक सवार हथियारों से लैस दो बदमाश हथियारों के बल पर 15000 रुपये की नकदी छीन कर फरार हो गए। पीड़ित राज बख्श वासी नानकपुरा बस्ती कंबोज नगर फिरोजपुर ने बताया कि टोकरी बाजार स्थित बेकरी से सामान खरीदने के लिए आया था। सुबह बेकरी नहीं खुली और वहीं बैठ कर वह इंतजार कर रहा था। इतने में बाइक पर सवार दो शातिर आए और उन्होंने तेजधार कापे निकाल कर उसे मारने की धमकी देने लगे और उसकी जेब में से 15000 रुपये की नगदी निकाल कर फरार हो गए । यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ नजर आ रहा है किस तरह उक्त बदमाश पीड़ित से हथियार के बल पर नगदी छीन रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें