ममदोट ब्लॉक के सीमावर्ती गाँवों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत बीएसएफ की 158वीं बटालियन ने सीमा चौंकी जल्लोके अंतर्गत सीमावर्ती गाँव हजारा सिंह वाला की अनाज मंडी में पशुओं के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस चिकित्सा शिविर का उद्धघाटन बीएसएफ बटालियन के सेकेंड कमांडेंट बीएन राउत ने किया। पशु चिकित्सक डॉ. दीपिका सहायक कमांडेंट सेक्टर मुख्यालय गंगानगर व डॉ. नीरज ग्रोवर ममदोट ने 79 पशुओं की जाँच की और उन्हें दवा दी। इसके अलावा, लगभग 20 पशुपालकों की जाँच की गई और उन्हें दवा दी गई। लगभग 150 पशुपालकों ने इस शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर बटालियन के डिप्टी कमांडेंट भूपेंद्र सिंह, एडीएम, सरपंच गुरनाम सिंह, हजारा सिंह वाला, सरपंच बलविंदर सिंह, हजारा सिंह वाला, हिठार, सरपंच तिलकराज सिंह, लाखा सिंह वाला, हिठार, पूर्व सरपंच मंगल सिंह, अध्यक्ष रक्षा समिति आदि उपस्थित थे। सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ बीएसएफ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित किए जा रहे चिकित्सा शिविरों में हर तरफ से सहयोग कर रही है। बीएसएफ ने भविष्य में भी सीमा क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।