फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा के नेचर पार्क में 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का मिला शव

मोगा के नेचर पार्क में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे नेचर पार्क में लगभग 60 वर्षीय एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस प्रशासन और समाज सेवा सोसायटी मोगा की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल, मोगा पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। समाज सेवा सोसायटी के सदस्यों ने शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवाया है। समाज सेवा सोसायटी और पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मृतक की तस्वीर को अधिक से अधिक साझा किया जाए, ताकि उसके परिजनों का पता लगाया जा सके और उसकी पहचान हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें