फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा-जीरा रोड पर खाली प्लॉट से 22 वर्षीय युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

मोगा-जीरा रोड पर खाली प्लॉट से 22 वर्षीय युवक का शव बरामद हुई हे। शव की पहचान सरबजीत सिंह (22) पुत्र लाभ सिंह, निवासी धल्लेके के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोगा समाज सेवा सोसाइटी की मदद से पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल के मोर्चरी में भेज दिया। समाजसेवा सोसाइटी के मेंबर ने बताया कि दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच खाली प्लॉट में शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद समाज सेवा सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शव को सोसायटी की आपातकालीन गाड़ी के माध्यम से सिविल अस्पताल मोगा की मोर्चरी में रखवाया गया। मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। युवक की मौत के कारणों का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएंगे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें