फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेडां वतन पंजाब दियां-2026 के तहत फिरोजपुर में ब्लॉक स्तरीय खेल मुकाबले जारी

पंजाब सरकार के खेल विभाग की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉकों में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। एडीसी (विकास) कृष्णा पाल राजपूत ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय खेलों की शुरुआत सात सितंबर से हो चुकी है। इनमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 21 से 26 सितंबर तक होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में खो-खो, फुटबॉल, कबड्डी सर्कल, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। गुरुहरसहाय और जीरा ब्लॉक में अंडर-14, 17 व 21 वर्ग के मुकाबले 10-11 सितंबर को, जबकि विभिन्न आयु वर्गों के पुरुषों व महिलाओं के मुकाबले 12 सितंबर को होंगे। मखू और घल्ल खुर्द ब्लॉक में अंडर-14, 17 व 21 के मुकाबले 14-15 सितंबर तथा अन्य आयु वर्गों के मुकाबले 16 सितंबर को होंगे। एडीसी ने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि रजिस्ट्रेशन sports.punjab.gov.in पर किया जा सकता है। खिलाड़ी मौके पर भी पंजीकरण करवा सकते हैं। विजेता खिलाड़ियों की ग्रेडेशन होगी, जो भविष्य में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन में लाभदायक होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 14 से 40 वर्ष के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः 10 हजार, 7 हजार और 5 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें