फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में बोले बीजेपी पंजाब प्रधान, सूबे में आप नहीं गैंगस्टर चला रहे सरकार

फिरोजपुर में आरएसएस के नेता बलदेव कृष्ण अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की गैंगस्टरों द्वारा गोली मारकर हत्या की गई थी। सोमवार को भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और अफसोस व्यक्त किया। इस मौके पर अश्विन शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार ने अभी तक ना तो अफसोस जाहिर किया है और ना ही किसी प्रकार की कोई घोषणा की है। उनकी मांग है कि सरकार नवीन की पत्नी को सरकारी नौकरी दे। शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को चार साल पूरे हो चुके हैं कोई भी दिन ऐसा नहीं जो गैंगस्टर किसी व्यक्ति का हत्या ना करें । उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार नहीं चल रही बल्कि गैंगस्टर सरकार चला रहे हैं। नवीन की हत्या को तीसरा दिन हो चुका है पुलिस अभी तक हत्यारों को पकड़ नहीं पाई है। पुलिस प्रशासन भी अपना सही से काम नहीं कर रहा है। शर्मा ने कहा या तो आम आदमी पार्टी को सरकार चलाना नहीं आता है। जो ताकतें पंजाब की अमन शांति को खराब कर रही है। उस पर आम आदमी पार्टी सरकार कोई एक्शन नहीं ले रही है। पीड़ित परिवार को इंसान मिलना चाहिए और नवीन की पत्नी को पंजाब सरकार की तरफ से सरकारी नौकरी व कोई आर्थिक सहायता के लिए घोषणा की जानी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें