फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में भाजपा का रोष प्रदर्शन, पंजाब सरकार का पुतला फूंका

Ankesh Kumar Updated Mon, 23 Mar 2026 12:52 PM IST

अमृतसर में वेयरहाउस के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले को लेकर पंजाब की सियासत में उबाल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को मोगा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि रंधावा की आत्महत्या के पीछे राज्य सरकार मंत्री का दबाव जिम्मेदार है। भाजपा के पंजाब महासचिव अनिल सरीन ने कहा कि मौजूदा सरकार के दबाव और कथित गुंडागर्दी के कारण ही गगनदीप सिंह रंधावा को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि रंधावा ने अपने एक वीडियो में पूरे मामले का खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता ने आगे कहा कि सरकार पहले इस मामले में कार्रवाई करने से बचती रही, और बाद में दबाव बढ़ने पर केस दर्ज किया गया, लेकिन अब तक आरोपी मंत्री की गिरफ्तारी नहीं हुई है। भाजपा रंधावा के परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। इस मौके पर अनिल सरीन ने बाघापुराना के एसडीएम द्वारा पंजाब के मुख्य सचिव को लिखे गए पत्र का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एसडीएम ने भी सरकार पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और छुट्टी या तबादले की मांग की है, जो राज्य में प्रशासनिक हालातों को दर्शाता है। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पूरे पंजाब में पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे एकजुट होकर राज्य को बचाने के लिए आगे आएं, अन्यथा आने वाले समय में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें