फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीरतपुर साहिब में भाजपा ने खोला नया पार्टी कार्यालय, 2027 में श्री आनंदपुर साहिब सीट जीतने का किया दावा

कीरतपुर साहिब के नए बस अड्डे के निकट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने नए पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रजनीश जोशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सुभाष शर्मा ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें