फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, भाजपा के तरनतारन उपचुनाव जीतने का दावा

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Oct 2025 03:09 PM IST

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को मोगा पहुंचे, जहां उनका भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। बुग्गीपुरा चौक से लेकर दुननेके स्थित भाजपा कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने स्कूटर, मोटरसाइकिल और सैकड़ों कारों के काफिले के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में कैप्टन ने आत्मविश्वास से कहा कि पंजाब में भाजपा फतेह करेगी और यह राज्य के विकास और हित के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में भाजपा को किसी के साथ गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ेगी, और पार्टी अपने दम पर सरकार बनाने में सक्षम है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें