समाजसेवी संस्था गिव एंड ग्रो फाउंडेशन ने बाढ़ प्रभावित 10 स्कूलों के 1900 विद्यार्थियों को ईच वन अडॉप्ट वन मुहिम के तहत स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटी। मुहिम की शुरुआत सीमावर्ती गांव गट्टी राजोके के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की गई है। इस मौके पर संस्था के संस्थापक जसजीत सिंह मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ सतेंद्र सिंह व समाजसेवी अशोक बहल उपस्थित थे। संस्था के संस्थापक मलिक ने कहा कि फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सेट 15 गांव बाढ़ से बहुत ज्यादा प्रभावित हुए थे। यहां के जितने भी स्कूल बाढ़ से प्रभावित हुए हैं उन सभी स्कूलों के बच्चों को बैग, स्टेशनरी, वर्दी, बूट के अलावा जरूरत अनुसार फीस की हर संभव मदद की जाएगी। ताकि आर्थिक तंगी के चलते किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि 18 प्राइमरी स्कूल, तीन मिडिल , दो हाई और दो सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं, इन सभी स्कूलों के बच्चों को इनकी जरूरत के मुताबिक हर सामान मुहैया कराया जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी अशोक बहल ने कहा गांव गट्टी रहीमेंके, भखड़ा, टेंडी वाला, चांदी वाला व खुंदड गट्टी के अलावा 10 स्कूलों तक सभी बच्चों को बैग और स्टेशनरी दी गई है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सतिंदर सिंह ने समाजसेवी संस्था का धन्यवाद किया। इस अवसर पर संस्था के मेंबर गुरराज सिंह मलिक, हरजाप सिंह मलिक, दशमेश सिंह सेठी, भूपेंद्र सिंह छाबड़ा व टीएस बेदी भी मौजूद थे।