शहर में अब ऑटो चालक लोगों को लूटने लगे हैं। ताजा मामला पठानकोट शहर का देखने को मिला है जहां एक बाहरी राज्य के युवक को ऑटो चालक ने गलत दिशा ले जाकर लूटा है। वहीं, पुलिस थाना डिवीजन नंबर. 2 में दर्ज करवाई शिकायत में पीड़ित मनबीर सिंह मन्हास जिला रामबन ने बताया कि वे दो दिन पहले पठानकोट इलेक्टि्रेशन का काम करने के लिए आया था और तभी एक ऑटो में बैठा। ऑटो चालक से बोला कि बस स्टैंड की तरफ ले जाना लेकिन, वे किसी ओर सुनसान जगह पर ले गया। जिसके बाद ऑटो चालक ने किसी हथियार से उसे डरा धमका लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। ऑटो चालक उसका मोबाइल ले गया जिसमें उसका बैंक द्वारा जारी किया एटीएम कार्ड भी था। वहीं, पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।