फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में एएनटीएफ ने दो किलो 393 ग्राम हेरोइन संग पकड़े तीन आरोपी

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Jul 2025 02:08 PM IST

फिरोजपुर एएनटीएफ के एआईजी सोहन लाल सोनी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी पाकिस्तान से हेरोइन मंगा कर आगे सप्लाई करते हैं। पाकिस्तान से जो हेरोइन है वह ड्रोन के माध्यम आती है । जिस दिन ड्रोन आया उसके दो दिन बाद आरोपियों को काबू किया गया। आरोपी मनजिंदर सिंह वासी गांव सदरदीन वाला, जिला फिरोजपुर को 302 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। इसी तरह आरोपी गुरप्रीत सिंह व हरप्रीत सिंह वासी बस्ती सुकना पीर इस्माइल खान, जिला फिरोजपुर को 2 किलो 91 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया । ये लोग पिछले लगभग 5 पांच महीने से हेरोइन तस्करी के धंधे में शामिल हुए थे। पाकिस्तानी तस्करों से संपर्क साध कर ड्रोन के माध्यम रात के समय हेरोइन की खेप मंगवाते थे। सूचना मिलने पर उनकी टीम ने इन पर नजर रखी और उन्हें हेरोइन के साथ रंग के हाथों काबू किया। एक सवाल के जवाब में सोनी ने कहा इन पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है । इन तीनों की जो आयु है 24 और 25 साल के बीच में और ये नये-नये इस धंधे से जुड़े थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें