पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त किया है।