फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सुसाइड की आशंका

शाहिल शर्मा Updated Sun, 19 Jul 2026 12:06 PM IST

मोगा के रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को अज्ञात युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। समाज सेवा सोसायटी मोगा की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद रेलवे पुलिस के सहयोग से सोसायटी की एम्बुलेंस के माध्यम से शव को मोगा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया। रेलवे पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें