फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल-भाजपा गठबंधन की चर्चा पर आप प्रवक्ता नील गर्ग ने दी प्रतिक्रिया

Nivedita Updated Sat, 22 Aug 2026 01:25 PM IST

अकाली दल-भाजपा गठबंधन की चर्चा पर आप प्रवक्ता नील गर्ग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।गर्ग ने कहा कि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन पंजाब की सत्ता पर काबिज होने के ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ देख रहा है। 2007 से 2017 तक अकाली-भाजपा सरकार के दौरान फैले नशे, लैंड माफिया, सैंड माफिया, केबल और ट्रांसपोर्ट माफिया को पंजाब के लोग भूले नहीं हैं । रवनीत बिट्टू द्वारा भी नशे की वापसी से जोड़ा गया बयान अकाली-भाजपा गठबंधन की असलियत पर मोहर लगाता है। पंजाब के लोग माफिया और नशे की नहीं, रोजगार, किसानों को फसल का दाम, नहरी पानी, अच्छी शिक्षा और मुफ्त इलाज वाली ‘काम की राजनीति’ चाहते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें