104 भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट करने के मामले पर आप नेता नील गर्ग ने मोदी सरकार को घेरा। गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार ने डिपोर्ट हुए नौजवानों को कैदियों वाली बस में कैदियों की तरह लेकर गई। नौजवान टूटे हुए सपने लेकर आए है, उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। इस बात पर मीडिया भी चुप है। भाजपा सरकार नौजवानों को रोजगार देने में विफल रही इसलिए नौजवान विदेश गए। नील गर्ग ने प्रधानमंत्री मोदी को ट्रंप से इस मामले पर बात करने की अपील की है।