बीबीएमबी मैनेजमेंट द्वारा हरियाणा को 8500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने के निर्णय पर विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी का नंगल डैम पर धरना लगातार जारी है। आप के सीनियर नेता एवं श्री गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी पंजाब के चेयरमैन डा. संजीव गौतम के नेतृत्व में भारी संख्या में पार्टी कार्याकर्ता नंगल डैम पंहुचे और धरने पर बैठ गए। सभी ने एक सुर में दोहराया कि नंगल डैम से हरियाणा को एक भी बूंद पानी नहीं छोड़ने दिया जाएगा। नंगल डैम पर सीआरपीएफ लगाने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि अगर सीआरपीएफ लग भी गई तो क्या। अगर गोली खाने तक की नौबत आई तो गोली भी खा लेंगे।