फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के गांव मलसियां निवासी गुरमुख सिंह की किस्मत उस समय चमक गई, जब उनकी खरीदी हुई लॉटरी टिकट पर 5 लाख रुपये का इनाम निकल आया। गुरमुख सिंह ने बताया कि उन्होंने जीरा स्थित राहुल लॉटरी स्टॉल से टिकट खरीदी थी। ड्रा घोषित होने पर उन्हें पता चला कि उनकी टिकट पर 5 लाख रुपये का पुरस्कार निकला है। इनाम की खबर मिलते ही उनके परिवार में खुशी का माहौल बन गया। राहुल लॉटरी स्टॉल संचालक ने भी गुरमुख सिंह को बधाई दी और कहा कि यह क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। आसपास के लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।