फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर लगाया गया सब्जियों का लंगर

शाहिल शर्मा Updated Thu, 18 Jun 2026 08:19 PM IST

पांचवें गुरु, धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर तरनतारन के समाजसेवी एवं सब्जी विक्रेता अमरीक सिंह सब्जी वाले द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक अनूठी सेवा निभाई गई। इस अवसर पर उन्होंने सुबह सब्जी मंडी से ताज़ी सब्जियां खरीदकर जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न प्रकार की कच्ची सब्जियां वितरित कीं। इस सेवा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने ताज़ी सब्जियां प्राप्त कीं और सेवादारों के इस प्रयास की सराहना की। अमरीक सिंह सब्जी वाले तथा उनके साथी गुरप्रीत सिंह सोनू ने बताया कि श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर शहर में विभिन्न प्रकार के लंगर लगाए जाते हैं, लेकिन वे हर वर्ष जरूरतमंद लोगों तक ताज़ी सब्जियां पहुंचाकर सेवा करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इसी भावना के तहत वे भविष्य में भी इस सेवा को निरंतर जारी रखेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य सेवादार भी उपस्थित रहे और उन्होंने सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें