फिरोजपुर के हुसैनीवाला बार्डर पर राय सिख बिरादरी की सभा आयोजित हुई। इसमें विभिन्न शहरों से उक्त बिरादरी के नेता पहुंचे। सा सिंह ने कहा कि बाढ़ में हुसैनीवाला बार्डर से सटे गांवों में रहने वाले राय सिख बिरादरी के लोग बर्बाद हो गए हैं। सरकार ने बाढ़ का मुआवजा अभी तक दिया नहीं है। यहां के लोगों की जमीनों की गिरदावरी तक तोड़ दी है। जबकि पिछले कई सालों से उक्त जमीन पर खेती करते आ रहे हैं।