फिरोजपुर जिले में बाढ़ प्रभावित गांवों में से दो हजार लोगों को रेस्क्यू कर राहत कैंपों में ठहराया गया। इसके अलावा लोगों सेहत सुविधा मुहैया कराने के लिए 160 मेडिकल टीमें गठित की हैं जो 24 घंटे कार्य कर रही है। जिले के 65 गांव बाढ़ की चपेट आए हैं। ये बातें कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने वीरवार फिरोजपुर बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने के दौरान कहीं हैं।