पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 60 किलो से ज्यादा हेरोइन जब्त की गई है। मामले में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान के एक तस्कर तनवीर शाह और कनाडा स्थित हैंडलर जोबन कलेर के द्वारा ये नेटवर्क चलाया जा रहा था। राजस्थान पुलिस और बीएसएफ के साथ मिलकर बाड़मेर के कल्याणपुर गांव से ये खेप जब्त की गई है जो अंतरराष्ट्रीय सीमा के बिल्कुल पास है।