फिरोजपुर जेल के अंदर फेंके गए पांच पैकेटों में 23 मोबाइल, 137 जर्दें की पुड़ियां, तीन सिगरेट की डब्बी, पांच चार्जर व एक डाटा केबल मिली हैं। थाना सिटी पुलिस ने वीरवार अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जेल अधिकारी रूटीन में परिसर के चेकिंग कर रहे थे। उस दौरान जेल परिसर में से पांच पैकेट बरामद हुए जो बाहर से जेल के अंदर फेंके गए थे । उक्त पैकेटों को खोलकर देखा तो उसमें 23 मोबाइल, 137 जर्दें की पुड़िया, तीन सिगरेट की डिब्बी, पांच मोबाइल के चार्जर और एक डाटा केबल बरामद हुई है। उक्त सामग्री किसी बंदी ने मंगवाई थी।