फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद में दो शक्ति केंद्र? मजीठिया की वापसी से बढ़ी अंदरूनी हलचल, सुखबीर की रणनीति पर सवाल

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 12 Feb 2026 04:51 PM IST

पंजाब की सियासत में सबसे पुरानी पार्टी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में एक बार फिर दो शक्ति केंद्र उभर गए हैं। बिक्रम सिंह मजीठिया के जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद ऐसी स्थिति बन रही है।  मजीठिया इन दिनों हाशिये पर पहुंचे अपने कैडर को फिर सक्रिय करने में जुटे हैं, वहीं शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल पहले ही खुद से नाराज पुराने अकालियों को पार्टी में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। ड्रग मनी केस के आरोपों में घिरे मजीठिया को जून 2025 में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। उन पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने के आरोप भी लगे और वे नाभा जेल में बंद थे। पिछले दिनों मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से इस केस में जमानत मिल गई है। उनकी रिहाई पर उनके समर्थकों ने गरमजोशी के साथ स्वागत किया था मगर उस दौरान शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल नहीं दिखे। चर्चाएं जब तेज हुईं तो रात को सुखबीर बादल मजीठिया से मिलने उनके घर पहुंचे। इस पर पार्टी की ओर से दावा किया गया था कि दिन में बादल कहीं व्यस्त थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें