फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व DGP के बेटे की माैत का मामला, CBI को साैंपी जा सकती है जांच!

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले की जांच सीबीआई को साैंपी जा सकती है। हरियाणा सरकार ने इस संबंध में गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। अकील अख्तर (35) की 16 अक्तूबर की देर रात पंचकूला में सेक्टर 4 स्थित घर में मौत हो गई थी। अकील की मौत के बाद 17 अक्टूबर को पंजाब के मलेरकोटला के मॉडल टाउन निवासी शमशुद्दीन ने पंचकूला कमिश्नर को शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी व पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, मृतक की पत्नी और बहन के खिलाफ एमडीसी थाना पंचकूला में हत्या और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वहीं मामले की जांच के लिए हरियाणा पुलिस की तरफ से गठित एसआईटी ने पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था लेकिन वे नहीं पहुंचे। एसआईटी के प्रमुख एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि जांच की प्राथमिकता अकील अख्तर की मौत के कारणों का पता लगाना है। उन्होंने कहा कि अकील की मेडिकल हिस्ट्री खंगाली जाएगी और हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें