पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी आरोप लगाए थे और अब अरविंद केजरीवाल के आंसू “मगरमच्छ के आंसू” हो सकते हैं। जाखड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार की किसी भी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता, क्योंकि सरकार अपनी विश्वसनीयता खोती जा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता को भ्रमित करने की राजनीति बंद होनी चाहिए। जाखड़ ने गुरदासपुर में हुए एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की और आरोप लगाया कि सरकार पंजाब को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।