फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर बादल पर नांदेड़ के गुरुद्वारे में हमला, कृपाण से हाथ में चोट; अस्पताल में भर्ती

Thu, 13 Aug 2026 06:06 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमले की खबर सामने आ रही है। बादल पर नांदेड़ के एक गुरुद्वारे में निहंग ने हमला किया। हमले में उनके हाथ में चोट लगी है। उन्हें यशोमती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नांदेड़ पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, बादल पर एक गुरुद्वारे के पास हमला हुआ। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बादल एक इमारत के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके दाहिने हाथ पर कपड़ा बंधा हुआ है। हमला नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में हुआ। बताया जा रहा है कि बादल के एक सुरक्षाकर्मी संतोष केंद्रे पर भी हमला किया गया। शुरुआती जानकारी में सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें