फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राणा बलाचौरिया हत्याकांड: गैंगवार, एनकाउंटर और रंगदारी के आरोपों से जुड़े बड़े खुलासे

मोहाली के सोहाना में चार दिन पहले कबड्डी खिलाड़ी व प्रमोटर राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के पीछे गैंगस्टरों का हाथ बताया जा रहा है। वहीं इस मामले में कई खुलासे भी हो रहे हैं। पंजाब में दो बड़े गैंगों के बीच चल रही गैंगवार ने पुलिस विभाग की चिंता बढ़ा दी है। गैंगवार के चलते न सिर्फ पुलिस अलर्ट मोड पर है, बल्कि दोनों गैंगों के गुर्गों में भी दहशत का माहौल है। कई बदमाश पंजाब छोड़ चुके हैं, जबकि कई भूमिगत हो गए हैं। मोहाली के कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या के तार अमृतसर से जुड़े हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों शूटर करण पाठक और आदित्य कपूर अमृतसर के रहने वाले हैं। अमृतसर सिटी पुलिस के साथ-साथ पुलिस की विशेष टीमें दोनों की तलाश में जुटी हैं। इसी बीच मोहाली पुलिस ने अमृतसर में दबिश देकर गैंगस्टर मोनू को हिरासत में लिया है। इसके बाद उसके अन्य साथी भी फरार हो गए हैं। 15 दिसंबर को मोहाली के गांव सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान राणा बलाचौरिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मोहाली पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हरजिंदर उर्फ मिड्डू को एनकाउंटर में ढेर कर दिया, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए। दिल्ली एयरपोर्ट से एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें