फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब मौसम अपडेट: बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी

पूरे पंजाब में देर रात से बरसात हो रही है। मुक्तसर में तेज बरसात के बीच ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने पंजाब में आज 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं, भारी बारिश और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया था। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में वसंत पंचमी पर माैसम बदल गया। ट्राईसिटी में शुक्रवार सुबह से तेज बरसात हो रही है। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ गिर गए हैं। मोहाली फेज एक पुलिस स्टेशन के बाहर लगा कई साल पुराना पेड़ बरसात के कारण गिर गया। इससे सड़क के दोनों और आवाजाही बंद हो गई। चंडीगढ़ के सेक्टर 32 -33 की विभाजित सड़क पर एक पेड़ गिर गया। राहगीर बाल बाल बचा।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें