फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सब्जी बेचने वाले की चमकी किस्मत लगी 11 करोड़ की लॉटरी

पंजाब की एक यात्रा, एक दोस्त की थोड़ी-सी मदद और ढेर सारी किस्मत। राजस्थान के एक सब्जी विक्रेता ने पंजाब राज्य लॉटरी-दिवाली बंपर 2025 में 11 करोड़ रुपये जीते है। दरअसल अमित सेहरा ने एक दोस्त से पैसे उधार लेकर बठिंडा की एक दुकान से लॉटरी टिकट खरीदा था। उन्होंने पंजाब राज्य लॉटरी-दिवाली बंपर 2025 में यह शीर्ष पुरस्कार जीता है। आंखों में आंसू आने पर उन्होंने कहा कि उनके पास लॉटरी पुरस्कार पाने की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए चंडीगढ़ जाने के लिए भी पर्याप्त पैसे नहीं थे। जयपुर के कोटपुतली में रहने वाले और ठेले पर सब्जियां बेचने वाले सेहरा ने कहा कि यह भगवान का आशीर्वाद है कि उन्होंने मुझे छप्पर फाड़ के (अप्रत्याशित और बड़ा इनाम) दिया है। उन्होंने कहा कि वह यह पैसा अपने दो छोटे बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेंगे। सब्जी विक्रेता ने कहा कि वह अपने दोस्त मुकेश को लॉटरी टिकट के लिए पैसे उधार देने के लिए एक करोड़ रुपये भी देंगे। पंजाब राज्य लॉटरी का परिणाम 31 अक्तूबर को घोषित किया गया था।  
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें