फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब मर्डर केस: बेटे ने मां संग रची साजिश, जमीन विवाद में पिता की हत्या

Tue, 24 Mar 2026 03:07 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

घरेलू विवाद और जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर एक सप्ताह पहले मंगलवार की आधी रात को गांव जंडी में सो रहे व्यक्ति की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी बेटे ने कबूल किया कि पिता हरजिंदर सिंह को मौत के घाट उतारने की साजिश में उसकी मां भी शामिल थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान तरनजीत कौर उर्फ तनी निवासी गांव जंडी, सिधवां बेट के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी महिला को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी। थाना सिधवां बेट के प्रभारी हमराज सिंह ने बताया कि 17 मार्च की आधी रात को हरजिंदर सिंह की हत्या उसके बेटे जसकरन सिंह उर्फ जस्सू ने अपने दो दोस्तों गुरप्रीत सिंह उर्फ काका और धरमिंदर सिंह उर्फ गिआनी निवासी गांव लीला मेघ सिंह के साथ मिलकर की थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरी साजिश में मृतक की पत्नी तरनजीत कौर भी शामिल थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें